FCS UP – यूपी खाद्य एवं रसद विभाग पोर्टल @fcs.up.gov.in

⚠ महत्वपूर्ण: FCS UP से संबंधित आधिकारिक कार्य के लिए केवल fcs.up.gov.in वेबसाइट का उपयोग करें।
उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग

FCS UP Portal

राशन कार्ड, पात्रता सूची, आवेदन की स्थिति, किसान पंजीकरण और शिकायत से जुड़ी जरूरी जानकारी अब एक ही जगह आसान भाषा में।

FCS UP Official Portal ↗ सभी सेवाएँ देखें ↓
✓
जरूरी जानकारी एक जगह
सरल भाषा • Step-by-Step Guide

उत्तर प्रदेश में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए खाद्य एवं रसद विभाग और राशन कार्ड से संबंधित सभी सेवाओं के लिए यूपी सरकार द्वारा fcs.up.gov.in नाम से एक आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, यह वेबसाइट यूपी राज्य के सभी लाभार्थी नागरिकों को खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित सेवाएं प्रदान करती है। इस पोर्टल की मदद से उत्तर प्रदेश के लोग निम्न कार्यो को ऑनलाइन कर सकते है-

  • राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हैं।  
  • राशन कार्ड की स्थिति चेक कर सकते हैं।  
  • राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  
  • खाद्यान्न वितरण से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • फसले जैसे धान, गेहूं, मक्का, बाजरा और ज्वार को उचित मूल्य पर बेचने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं, और सरकार को अपना अनाज उचित दामों पर बेच सकते है।

खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश

खरीद हेतु किसान पंजीकरण कैसे करें? ✓

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित FCS UP पोर्टल पर अपनी उपज (धान/गेहूं आदि) सरकारी समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचने के लिए ऑनलाइन किसान पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया।

1

FCS UP पोर्टल पर जाएं और ‘खरीद हेतु किसान पंजीकरण’ चुनें

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल (fcs.up.gov.in) पर जाएं। होमपेज के दाएँ भाग में “महत्वपूर्ण लिंक” सेक्शन के तहत “खरीद हेतु किसान पंजीकरण” विकल्प पर क्लिक करें।

FCS UP होमपेज पर खरीद हेतु किसान पंजीकरण विकल्प चित्र 1: होमपेज के महत्वपूर्ण लिंक में ‘खरीद हेतु किसान पंजीकरण’ पर क्लिक करें
2

आधार कार्ड और कैप्चा दर्ज करें

अब किसान का आधार कार्ड नंबर दर्ज करें, कैप्चा कोड भरें और सहमति वाले चेकबॉक्स पर टिक लगाकर “आगे बढ़ें” बटन पर क्लिक करें।

पहचान संख्या और कैप्चा दर्ज करने का पृष्ठ चित्र 2: पहचान संख्या व कैप्चा भरकर ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें
3

विपणन सत्र एवं वर्ष चुनकर ‘नवीन पंजीकरण करें’ पर क्लिक करें

क्रय हेतु किसान पंजीकरण विवरण पृष्ठ पर विपणन सत्र (जैसे- खरीफ/रबी) और विपणन वर्ष का चयन करें। इसके बाद लाल रंग के “नवीन पंजीकरण करें” बटन पर क्लिक करें।

विपणन सत्र और वर्ष का चयन चित्र 3: विपणन सत्र व वर्ष चुनकर ‘नवीन पंजीकरण करें’ चुनें
4

किसान का व्यक्तिगत विवरण भरें और सुरक्षित करें

अब किसान का नाम (पहचान पत्र के अनुसार अंग्रेजी में), पिता/पति का नाम, जेंडर, जन्म तिथि तथा कैप्चा कोड भरें। घोषणा चेक बॉक्स पर टिक करके “सुरक्षित करें एवं आगे बढ़ें” पर क्लिक करें।

किसान का नवीन पंजीकरण व्यक्तिगत विवरण फॉर्म चित्र 4: व्यक्तिगत विवरण भरकर ‘सुरक्षित करें एवं आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें
5

भूमि विवरण दर्ज करें, आवेदन लॉक करें एवं OTP सत्यापन करें

अगले चरणों में किसान का स्थायी पता, नॉमिनी का विवरण और भूमि (खतौनी/रकबा) का पूरा विवरण दर्ज करें। सभी प्रविष्टियों की भली-भाँति जांच करने के बाद घोषणा पर टिक करके “लॉक करें” पर क्लिक करें। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए OTP को सत्यापित कर पंजीकरण रसीद का प्रिंट निकाल लें।

किसान पंजीकरण प्रपत्र विवरण जांच एवं लॉक करें विकल्प चित्र 5: विवरण की जांच करके ‘लॉक करें’ पर क्लिक करें और OTP सत्यापन पूरा करें
🌾

किसान पंजीकरण हेतु आवश्यक बातें एवं दिशानिर्देश

  • सभी फसलों का एक ही पंजीकरण: धान, मक्का, ज्वार, बाजरा आदि के लिए किसान को अलग-अलग पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है, एक ही पंजीकरण में सभी रकबा दर्ज किया जा सकता है।
  • सक्रिय बैंक खाता: किसान का बैंक खाता राष्ट्रीयकृत/निर्धारित बैंक में होना चाहिए और वह पहचान पत्र (NPCI/DBT) से लिंक होना अनिवार्य है।
  • आवेदन लॉक करना अनिवार्य: केवल विवरण भरने से पंजीकरण पूर्ण नहीं माना जाता, अंतिम चरण में “लॉक करें” और OTP सत्यापन करना अनिवार्य है।
  • हेल्पलाइन सहायता: किसी भी समस्या या पूछताछ के लिए टोल फ्री नंबर 1800 1800 150 पर संपर्क करें।

खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश

राशन कार्ड की पात्रता सूची कैसे देखें? ✓

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित FCS UP पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची ऑनलाइन देखने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड।

1

FCS UP पोर्टल खोलें और “राशन कार्ड पात्रता सूची” चुनें

सबसे पहले FCS UP के आधिकारिक पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर जाएं। दाएँ हाथ पर उपलब्ध “महत्वपूर्ण लिंक” सेक्शन में जाकर “राशन कार्ड पात्रता सूची” वाले विकल्प पर क्लिक करें।

FCS UP होमपेज पर राशन कार्ड पात्रता सूची विकल्प चित्र 1: होमपेज के महत्वपूर्ण लिंक में ‘राशन कार्ड पात्रता सूची’ पर क्लिक करें
2

NFSA पोर्टल पर अपने जिले का चयन करें

क्लिक करते ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) का पोर्टल खुल जाएगा। यहाँ उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों की सूची में से अपने जिले (District) के नाम पर क्लिक करें।

जिलेवार राशन कार्ड पात्रता सूची चित्र 2: जिलों की सूची में से अपने जिले का चयन करें
3

ब्लॉक/टाउन, ग्राम पंचायत और दुकानदार (डीलर) चुनें

अपना टाउन/ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनने के बाद आपके क्षेत्र के राशन डीलर का नाम आ जाएगा। यहाँ पात्र गृहस्थी या अन्त्योदय के अंतर्गत नीले रंग में दिख रही राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करें।

ग्राम पंचायत और दुकानदार का विवरण चित्र 3: राशन डीलर के सामने दिए गए राशन कार्ड की संख्या पर क्लिक करें
4

पात्रता सूची में अपने परिवार का नाम खोजें

अब आपके सामने पूरी पात्रता सूची खुल जाएगी। इसमें डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या, धारक का नाम, पिता/पति का नाम और कुल यूनिट का विवरण देखकर आप अपना नाम खोज सकते हैं।

राशन कार्ड धारकों की विस्तृत पात्रता सूची चित्र 4: पात्रता सूची में धारक का नाम और राशन कार्ड संख्या देखें
⚠️

पात्रता सूची में नाम नहीं मिलने पर क्या करें?

  • यदि आपका नाम सूची में नहीं है, तो अपने नजदीकी खाद्य एवं रसद विभाग कार्यालय या ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी से संपर्क करें।
  • आप शिकायत पंजीकरण के लिए पोर्टल पर उपलब्ध “ऑनलाइन शिकायत करें” विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
  • टोल फ्री / हेल्पलाइन नंबर: 1967 / 14445 या 1800 1800 150 पर कॉल करें।

खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश

राशन कार्ड आवेदन की स्थिति कैसे देखें? ✓

यदि आपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है या अपने कार्ड की स्थिति खोजना चाहते हैं, तो FCS UP पोर्टल पर OTP सत्यापन के माध्यम से स्थिति देखने की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया।

1

FCS UP पोर्टल पर जाएं और ‘राशन कार्ड आवेदन की स्थिति’ चुनें

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल (fcs.up.gov.in) पर जाएं। होमपेज पर दाएँ हाथ की ओर दिए गए “महत्वपूर्ण लिंक” सेक्शन में “राशन कार्ड आवेदन की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करें।

FCS UP होमपेज पर राशन कार्ड खोजें विकल्प चित्र 1: होमपेज के महत्वपूर्ण लिंक में ‘राशन कार्ड खोजें / स्थिति’ विकल्प चुनें
2

राशन आईडी / राशन कार्ड संख्या और कैप्चा दर्ज करें

अब नए पृष्ठ पर अपना राशन कार्ड संख्या (या आवेदन के समय मिली राशन आईडी) दर्ज करें। इसके बाद नीचे दिखाया गया कैप्चा (Captcha) कोड भरें और “पात्रता सूची में खोजने हेतु ओ० टी० पी० प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें।

राशन कार्ड संख्या और कैप्चा दर्ज कर OTP प्राप्त करने का पृष्ठ चित्र 2: राशन संख्या व कैप्चा भरकर ‘ओ० टी० पी० प्राप्त करें’ पर क्लिक करें
3

मोबाइल OTP दर्ज करें और स्थिति देखें

क्लिक करते ही राशन कार्ड / आवेदन में दर्ज पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। स्क्रीन पर OTP दर्ज कर सत्यापित करें; इसके बाद आपके राशन कार्ड आवेदन का पूरा विवरण और वर्तमान स्थिति खुलकर आ जाएगी।

ℹ️

जरूरी बातें एवं सहायता

  • मोबाइल नंबर सक्रिय रखें: OTP केवल उसी मोबाइल नंबर पर आएगा जो राशन कार्ड आवेदन के समय पंजीकृत किया गया था।
  • यदि OTP न मिले: नेटवर्क चेक करें या कुछ समय बाद पोर्टल पर दोबारा प्रयास करें।
  • हेल्पलाइन सहायता: आवेदन में किसी भी समस्या के समाधान के लिए खाद्य एवं रसद विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 / 14445 या 1800 1800 150 पर संपर्क करें।

FCS UP पोर्टल संपर्क विवरण
यदि आपको खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, या आप कोई जानकारी या सहायता चाहते हैं, तो नीचे दिए गए संपर्क विवरणों का उपयोग कर सकते हैं।
🏛
विभाग
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
🌐
आधिकारिक वेबसाइट
📍
मुख्यालय का पता
आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग उ० प्र०,
द्वितीय तल, जवाहर भवन, लखनऊ (उ० प्र.), 226001
☎
हेल्पलाइन नंबर
📞
टोल फ्री नंबर